क्रिकेट

T20 World Cup 2022: फैन्स के लिए बुरी खबर, रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 06:23 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के दौरान खेले जाने वाले महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। 23 अक्टूबर को मेलबर्न में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की पूरी संभावना है।

Image

Babar-Azam-Rohit-Sharma

मेलबर्न: टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्म में खेले जाने वाले महामुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी पैनी नजर गड़ाए बैठे हैं। इल मुकाबले की सारी टिकट बिक चुकी हैं। पिछले साल यूएई में आयोजित विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि टीम इंडिया उस हार का हिसाब चुकता कर ले।

लेकिन खबर आ रही है कि बारिश इस महामुकाबले पर पानी फेर सकती है। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक 23 अक्टूबर को मेलबर्न में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है। इस बहुप्रतीक्षित मैच की सारी टिकट बिक चुकी है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।

टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों को छोड़कर अन्य किसी मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश की वजह से अगर मैच रद्द होता है तो यह दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका होगा। इसके बाद दोनों टीमों का आमना सामना साल 2023 में एशिया कप और वनडे विश्व कप के दौरान होगा। दो चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच के बीच महामुकाबले के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना होगा।

मौसम के बारे में जानकारी देने वाली एजेंसी के मुताबिक गुरुवार से मेलबर्न में बारिश शरू होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के तीन राज्य इन दिनों बारिश से प्रभावित हैं। इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में सर्दी भी पड़ रही है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article