क्रिकेट

टीम इंडिया खिताब जीतने के लिए अपना सकती है एकदम अनोखा फॉर्मूला, रोहित शर्मा को इसमें जरा ऐतराज नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:26 PM IST

T20 World Cup 2022, Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बीते 9 सालों से इंडिया कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। इस बार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के लिए जी जान एक कर देना चाहते हैं वहीं नई-नई रणनीतियों पर भी काम किया जा रहा है।

Image

Indian Captian Rohit Sharma

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत नई रणनीति के साथ उतरेगा।
  • रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • टीम इंडिया बीते 9 सालों से कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती है।

T20 World Cup 2022, Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का नेतृत्व करने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया की शुरुआत कल रविवार को 23 अक्टूबर 2022 को होने वाली है। टीम इंडिया अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan) खेलने वाली है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस दोनों टीमों को एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अपनी रणनीति को लेकर एक बयान जारी कर दिया है। जिसे सुनकर कई लोग हैरान हैं।

'हर मैच में हो सकता है प्लेइंग इलेवन में बदलाव'

भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ‘हम कई डेटा को ध्यान में रखकर ही प्लेइंग इलेवन का चुनाव करते हैं। अगर हर मैच के लिए भी टीम में कुछ बदलाव करना पड़े तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ रोहित शर्मा ने कहा कि टीम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही चुनी जाएगी। हर मैच में बदलाव करना पड़े तो भी इसमें कुछ गलत नहीं है।

इन फॉर्म खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

रोहित शर्मा के अनुसार, ‘टूर्नामेंट से पहले यह जानना मुश्किल है कि कौन सा खिलाड़ी किस फॉर्म में है। इसलिए शुरुआत में हमें अपने हिसाब से ही टीम चुननी होती है लेकिन बाद में खिलाड़ियों की फॉर्म के अनुसार टीम में बदलाव किया जा सकता है। टीम इंडिया के कप्तान ने आगे कहा कि जब आप टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो दबाव बना रहता है और पाकिस्तान के खिलाफ जीतना हमेशा ही एक बड़ी चुनौती होती है।

रोहित शर्मा ने अपने बयान में साफ कर दिया कि यकीनन खिलाड़ियों पर जीतने का दबाव है क्योंकि बीते 9 सालों से हम एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीते हैं। लेकिन हर एक खिलाड़ी बिना किसी अतिरिक्त दबाव के मैदान पर उतरेगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article