क्रिकेट

Syed Mushtaq Ali Trophy: आंध्रा के खिलाफ उतरने को बेताब है मुंबई का ये स्टार बल्लेबाज, ब्रेक के बाद मैदान पर हो रही है वापसी

Mumbai against Andhra, Suryakumar Yadav Return in Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच जारी है। इस मुकाबले में मुंबई और आंध्रा टीम का मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है। टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज की मुंबई टीम में वापसी होने जा रही है।

Image

टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ सूर्यकुमार यादव। (फोटो- Suryakumar Yadav X)

Photo : Twitter

Mumbai against Andhra, Suryakumar Yadav Return in Syed Mushtaq Ali Trophy: भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए दो सप्ताह का ‘ब्रेक’ लेने के बाद मुंबई की तरफ से तीन दिसंबर को आंध्रा के खिलाफ होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच से वापसी करेंगे। जैसा कि पहले भी देखने को मिला है, सूर्यकुमार संभवत: इस मैच में कप्तानी नहीं करेंगे और श्रेयस अय्यर ही कमान संभालेंगे।

सूर्यकुमार की अगुवाई में भारत ने हाल में दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर सीरीज जीती थी। वह आंध्रा के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए सोमवार को हैदराबाद में मुंबई की टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाने के बारे में मुंबई क्रिकेट संघ को पहले ही अवगत करा दिया था।

सूर्यकुमार को अय्यर की कप्तानी में खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। वह मुंबई की तरफ से प्रत्येक प्रारूप में खेलना चाहते हैं। वह मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों के बाद 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में भी भाग लेंगे।

घरेलू क्रिकेट में ऐसा है सूर्या का रिकॉर्ड

भारतीय टी20 टीम के नियमित कप्तान सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 84 फर्स्ट क्लास मुकाबले में 5656 रन बनाए हैं। इसी तरह सूर्या ने 139 लिस्ट-ए मुकाबले में 3672 रन और 299 टी20 में 7743 रन बनाए हैं। वहीं, विकेट की बात करें तो सूर्या ने फर्स्ट क्लास में कुल 24 विकेट चटकाए हैं, जबकि लिस्ट-ए में 6 और टी20 में कुल 8 विकेट झटके हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article