क्रिकेट

भारत के 360 डिग्री प्लेयर वनडे सीरीज में फेल, एक दो नहीं 3 बार हुए गोल्डन डक का शिकार

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 22, 2023, 09:51 PM IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का दुख खत्म ही नहीं हो रहा है। वह एक दो नहीं बल्कि लगातार तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। चेन्नई में खेले गए तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव एश्टन एगर की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले वह मिचेल स्टार्क का शिकार बने थे।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : Twitter

जिस सीरीज में मिचेल मार्श लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। रोहित अपना पसंदीदा पुल शॉट खेल रहे हैं यहां तक एश्टन एगर छक्के लगा रहे हैं, वहां भारतीय टीम का 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव एक रन के लिए तरस रहा है। वो भी एक दो मैच में नहीं बल्कि पूरे सीरीज में। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में जब टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव से रन की दरकार थी, वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सामने गेंदबाज भले अलग था, लेकिन नतीजा वही, सूर्या तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें एश्टन एगर ने पवेलियन भेजा।

तीन बार हुए गोल्डन डक का शिकार

इस सीरीज की बात करें तो यह तीसरा मौका है जब सूर्यकुमार यादव तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए। पहले दो मैच की बात करें तो दोनों मैच में उन्हें तेज गेंदबाजी मिचेल स्टार्क ने अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था।

लेफ्ट हैंडर का भूत

सूर्यकुमार यादव के 3 लगातार गोल्डन डक की बात करें तो तीनों में एक चीज कॉमन है और वह लेफ्ट हैंडर गेंदबाज। पहले दो मैच में भी वह बाएं हाथ के गेंदबाज के सामने आउट हुए थे और तीसरे मैच में भी वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर के सामने आउट हुए।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श के 47 और एलेक्स कैरी के 38 रन की पारी के दम पर 269 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने 3-3 जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

वनडे में लगातार असफल सूर्या

टी20 वन के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार फेल हो रहे हैं। पिछले 10 इनिंग की बात करें तो उनके बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली है। वह लगातार फेल हो रहे हैं। अब सूर्या के सामने आईपीएल है जहां उन्हें अपने फॉर्म को बेहतर करना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article