क्रिकेट

IND vs ENG: सेमीफाइनल में अर्धशतक से चूके सूर्यकुमार यादव, खेली आतिशी पारी

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में आतिशी पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा और मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल में अर्धशतक से चूके
  • कप्तान रोहित के साथ की 73 रन की साझेदारी
  • टीम के लिए मुश्किल में बने संकटमोचक

गयाना: आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज की कुर्सी गंवाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने हल्ला बोल दिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों के बारिश से प्रभावित मुकाबले में सूर्या 36 गेंद में 47 रन की पारी खेलकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लपके गए। वो अपना मौजूदा विश्व कप में उनका दूसरा अर्धशतक पूरा करने से महज 3 रन से चूक गए। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

40 के स्कोर पर मैदान पर उतरे सूर्या

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब सूर्या बल्लेबाजी करने उतरे उस वक्त टीम इंडिया ने 5.2 ओवर में 40 रन पर दो अहम विकेट विराट कोहली और ऋषभ पंत के गंवा दिए थे। ऐसे में एक छोर थामे खड़े रोहित शर्मा का सूर्या ने दूसरे छोर से साथ दिया। दोनों ने मिलकर टीम को 6.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। 8 ओवर में 65/2 के स्कोर पर मैच को बारिश की वजह से रोक देना पड़ा। उस वक्त सूर्या 13(7) रन बनाकर खेल रहे थे।

रोहित के साथ की 73 रन की अर्धशतकीय साझेदारी

बारिश के रुकने के बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो सूर्या ने अपने चिर परिचित अंदाज में कप्तान रोहित के साथ रन बनाना शुरू किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 38 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की इसके बाद टीम तो 12.3 ओवर में 100 रन के पार भी पहुंचा दिया। ऐसे में टीम को कप्तान रोहित के रूप में 113 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रोहित 57(39) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित और सूर्या के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 (50) रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी ने भारतीय टीम को शुरुआती झटकों से उबराते हुए 100 रन का पार पहुंचाया।

आर्चर की गेंद पर लपके गए सूर्या

रोहित के आउट होने के बाद सूर्या ने हार्दिक पांड्या के साथ मोर्चा संभाला दोनों ने मिलकर स्कोर को 124 रन तक पहुंचाया। लेकिन छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा करने की फिराक में सूर्यकुमार यादव क्रिस जॉर्डन के हाथों जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लपके गए। उन्होंने 36 गेंद में 47 रन की पारी खेली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article