क्रिकेट

गुवाहाटी में सू्र्यकुमार यादव तोड़ सकते हैं हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 06:00 AM IST

Surya kumar Yadav, 1000 Runs in T20Is: सूर्यकुमार यादव गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अगर 24 रन बनाने में सफल होते हैं तो वो रोहित शर्मा को पछाड़कर सबसे तेज गति से अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Image

Image Credit: AP

गुवाहाटी: टी20 विश्व कप से ठीक पहले शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा था। ये अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। हैदराबाद में सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर टीम को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद टीम को मुश्किल से उबराते हुए जीत दिलाई थी।

भारत के तीसरे सबसे तेज एक हजारी ऐसे में गुवाहाटी के क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर उनसे धमाकेदार पारी खेलने की आशा है। अगर सूर्यकुमार का बल्ला गुवाहाटी में चल निकला और इस दौरान 24 रन के आंकड़े को पार करने में सफल हुए तो वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1000 हजार रन पूरे कर लेंगे। इस दौरान वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे तेज गति से एक हजार रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर आ जाएंगे।

विराट के नाम दर्ज है भारतीय रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए सबसे तेज गति से एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने 27वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया था। वहीं दूसरे पायदान पर काबिज केएल राहुल को इसके लिए 29 पारियां खेलनी पड़ी थी। सूर्यकुमार अगर रविवार को 1 हजारी बनते हैं तो वो 31वीं पारी में ऐसा करके रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। रोहित शर्मा को 1 हजार अंतरराष्ट्रीय टी20 रन बनाने के लिए 40 पारियां खेलनी पड़ी थी।

डेविड मलान के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड सबसे तेज गति से अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान और चेक रिपब्लिक के एस ड्वीजी के नाम दर्ज है। दोनों खिलाड़ियों ने 24 पारियों में इस आंकड़े को छूआ था। सूर्यकुमार यादव 31 पारियों में एक हजार रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी के मामले में साझा रूप से मोहम्मद रिजवान के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच जाएंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article