क्रिकेट

Suryakumar Yadav century: द.अफ्रीका में चमके सूर्यकुमार यादव, छक्कों की झड़ी लगा कर जड़ दिया शतक

Suryakumar Yadav century: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी से सभी को मुरीद बना लिया है।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP

Suryakumar Yadav century: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से अपने शानदार फॉर्म का नजारा पेश किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार शतक जड़ दिया है। उनकी इस पारी में छक्कों की झड़ी देखने को मिली। सूर्या ने मुश्किल घड़ी से टीम को निकाला और आगे की ओर ले गए। वे टी20 में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव हमेशा से ही अपनी तेज पारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार जब वे बल्लेबाजी करने आए तो दो गेंदों पर दो विकेट गिर गए थे। ऐसे में उन्होंने एक दो शॉट जड़ने के बाद अपनी पारी को धीमा कर दिया। इसके बाद कप्तान ने यशस्वी के साथ धीरे-धीरे अपने स्कोर को आगे बढ़ाया और अंत में छक्कों की झड़ी लगाकर शतक पूरा कर दिया। सूर्यकुमार ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

कोहली को पछाड़ा, रोहित की बराबरी

सूर्यकुमार यादव ने इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वे भारत के लिए टी20ई में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 8 छक्के जड़कर विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। वे भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। उनके चार शतक हो गए हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article