क्रिकेट

IND vs SL: पर्मानेंट कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने की विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Most Player of the Match Award in T20Is: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतकर विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
  • विराट के सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के रिकॉर्ड की सूर्या ने की बराबरी
  • 16 वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के लिए खेले 69 मैच

पल्लेकल: भारत की टी20 टीम का नया पर्मानेंट कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी20 में बनाए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 26 गेंद में 58 रन की आतिशी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद श्रीलंका को 19.2 ओवर में 170 रन पर ढेर करके 43 रन के अंतर से जीत दर्ज की।

विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया की जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का अंतरारष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली करियर में खेले 125 टी20आई मैच में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं सूर्या ने करियर के 69वें मैच में 16वीं बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतकर विराट की बराबरी कर ली।

सूर्या की कप्तानी में मिली छठी जीत

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में 8वीं बार कप्तानी की और छठी जीत टीम को दिलाई। इसके साथ ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तानों में जीत प्रतिशत के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्या की कप्तानी में जीत प्रतिशत 75 का है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 62 मैच में 49 जीत दर्ज की। रोहित 79.83 जीत प्रतिशत के साथ वो पहले पायदान पर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article