क्रिकेट

ICC T20I Player of the Year: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले भारतीय बने

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 25, 2023, 05:04 PM IST

Suryakumar Yadav, ICC T20I Cricketer of the year: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने नया इतिहास रच दिया है। आईसीसी अवॉर्ड्स 2022 में उनको साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया है। वो इस पुरस्कार को हासिल करने वाले इतिहास में पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव (AP)

Suryakumar Yadav, T20I Cricketer of the year: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव ने नया इतिहास रच दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस स्टाइलिश बल्लेबाज को आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड का विजेता घोषित किया गया है। वो इस पुरस्कार के लिए चुने जाने इतिहास में पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

हर साल आईसीसी अवॉर्ड्स के ऐलान का सभी क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है। इस बार सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। उनके साथ जिंबाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान इस अवॉर्ड के लिए दौड़ में थे लेकिन सूर्यकुमार ने इन चारों को पीछे छोड़ते हुए 2022 के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार अपने नाम किया।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी20 क्रिकेट में गजब की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 31 मुकाबलों में सर्वाधिक 1164 रन बनाए थे। इसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल थे।

सूर्यकुमार ने 2022 में 46.56 के औसत से बल्लेबाजी की थी और इस प्रारूप में हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र क्रिकेटर रहे थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187.43 का रहा था। साल में वो 6 मैचों में नॉटआउट भी रहे थे। उनसे ठीक पीछे थे पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान जिनके बल्ले से 996 रन निकले थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article