क्रिकेट

Women's T20 World Cup Asia Qualifier 2025: यूएई के अनोखे चक्रव्यूह में फंसी कतर की टीम, पहली बार पूरी टीम हुई रिटायर्ड आउट

यूएई की महिला क्रिकेट टीम ने कतर के खिलाफ अजीबोगरीब रणनीति के बल पर महिला टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर के अहम मुकाबले में कतर को 163 रन से मात दी।

Image

यूएई बनाम कतर(साभार UAE Cricket)

यूएई की महिला क्रिकेट टीम ने कतर के खिलाफ अजीबोगरीब रणनीति के बल पर महिला टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर के अहम मुकाबले में कतर को 163 रन से मात दी। मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 16 ओवर में 192 रन बना लिए थे। इस दौरान बारिश की आशंका के बीच यूएई ने सभी को चौंकाते हुए अपने सभी बल्लेबाज़ों को ‘रिटायर आउट’ कर दिया ताकि बारिश के शुरू होने से पहले गेंदबाजी की जा सके। इसके बाद जो हुआ वो अप्रत्याशित था।

यूएई के लिए पारी का आगाज करते हुए कप्तान ईशा ओज़ा ने शानदार 113 रन (55 गेंदों में, 19 चौके और 5 छक्के) और थीर्था सतीश ने 74 रन (42 गेंदों में, 11 चौके) की धमाकेदार पारी खेली। ऐसे में बारिश की संभावना को देखते हुए कोच अहमद रज़ा के नेतृत्व में टीम ने 16 ओवर के बाद सभी बल्लेबाजों को जानबूझकर रिटायर आउट कर दिया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 'डिक्लेयर' करने का विकल्प नहीं होता है। ऐसे में यूएई की टीम ने अनोखी रणनीति को अपनाकर कतर के खिलाफ समय से पहले गेंदबाजी करते हुए दबाव में ला दिया। यूएई के गेंदबाजों ने टीम के फैसले को सही साबित करते हुए कतर को 12 ओवर में महज 29 रन पर समेट दिया और 163 रन के बड़े अंतर से जीत के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए यूएई ने सुपर थ्री स्टेज में अपनी जगह पक्की करने के लिए मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article