क्रिकेट

SRH TATA IPL 2026 Schedule: धमाल मचाने को तैयार सनराइजर्स हैदराबाद, जानिए कब, कहां और किस-किस से भिड़ेगी ऑरेंज आर्मी

SRH TATA IPL 2026 Schedule (सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 मैच शेड्यूल) Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल के 19वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से भिड़ेंगी। जानिए कब, कहां और किस टीम के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खेलेगी एक बार की चैंपियन एसआरएच? ऐसा है हैदराबाद की टीम के मैचों का पूरा कार्यक्रम।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल शेड्यूल।

Sunrisers Hyderabad Schedule Match Date And Venue IPL 2026: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 10 खिलाड़ियों को खरीदा। इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को 13 करोड़ में अपने साथ जोड़कर टीम को और मजबूत किया। अनकैप्ड प्लेयर सलिल अरोड़ा पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए। हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च की तारीख को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ है।

ऑरेंज आर्मी यानी एसआरएच के पास बल्लेबाजों की भरमार हो गई है, जो किसी भी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले दो सीजन में गदर काटा हुआ है। इसके बाद ईशान किशन, हेनरिक्स क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम को मजबूती दिलाई है। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

लिविंगस्टन पर होंगी निगाहें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन पर सभी की निगाहें रहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस दाएं हाथ के खिलाड़ी को 13 करोड़ रुपये में खरीदा है। लिविंगस्टन के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं था। ऐसे में वह हैदराबाद के लिए कमाल करके खुद को साबित करना चाहेंगे।

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल-

मैचतारीखबनामवेन्यूसमय
128 मार्चSRH बनाम RCBबेंगलुरु7ः30 बजे
22 अप्रैलSRH बनाम KKRकोलकाता7ः30 बजे
35 अप्रैलSRH बनाम LSGहैदराबाद3ः30 बजे
411 अप्रैलSRH बनाम PBKSन्यू चंडीगढ़3ः30 बजे

IPL 2026 के लिए Sunrisers Hyderabad का स्क्वाड-

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंज, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टन, अमित कुमार।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article