Rajasthan Royals Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने आखिरकार टी20 विश्व कप 2026 के समाप्त होने के बाद आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 को हो रहा है। 30 मार्च के दिन राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच खेलेगी, उसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होगी। अपने पहले सीजन में ही खिताब जीतकर हाहाकार मचाने वाली राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ट्रॉफी का इंतजार है।
संजू सैमसन को जडेजा और सैम करन के साथ ट्रेड करने के बाद फ्रेंचाइजी ने हाल ही में रियान पराग को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) आईपीएल इतिहास की पहले सीजन का खिताब जीतने वाली टीम है। शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को फाइनल में हराया था।
जडेजा और वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
राजस्थान रॉयल्स साल 2022 में संजू सैमसन की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन गुजरात जायंट्स के खिलाफ उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। इस सीजन रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी पर सभी फैंस की निगाहें होगी।
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल-
| मैच | तारीख | बनाम | वेन्यू | समय |
| 1 | 30 मार्च 2026 | RR बनाम CSK | गुवाहाटी | 7ः30 बजे |
| 2 | 4 अप्रैल 2026 | RR बनाम GT | अहमदाबाद | 7ः30 बजे |
| 3 | 7 अप्रैल 2026 | RR बनाम MI | गुवाहाटी | 7ः30 बजे |
| 4 | 10 अप्रैल 2026 | RR बनाम RCB | गुवाहाटी | 7ः30 बजे |
IPL 2026 के लिए RR का फुल स्क्वाड-
शिवम दुबे, वैभव सुर्यवंशी, डेवोन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, कुलदीप सेन और एडम मिल्ने।
