क्रिकेट

इस युवा खिलाड़ी में गावस्कर को दिखती है हिटमैन रोहित शर्मा की झलक

Sunil Gavaskar on Ayush Mhatre: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह हूबहू रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट लगाते हैं। आयुष म्हात्रे ने IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद ही कमाल की पारी खेलते हुए 43 गेंदों में शानदार 73 रन बनाए।

Image

आयुष म्हात्रे और रोहित शर्मा (फोटो साभार- IPL/BCCI)

Sunil Gavaskar on Ayush Mhatre: भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को बहुत ही होनहार खिलाड़ी बताया है। गावस्कर के अनुसार, आयुष म्हात्रे में उन्हें रोहित शर्मा की झलक दिखती है। उन्होंने आयुष म्हात्रे की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आयुष म्हात्रे हूबहू रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट लगाते हैं। बता दें कि आयुष म्हात्रे ने IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद ही कमाल की पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 43 गेंदों में शानदार 73 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

आयुष म्हात्रे ने लगाई IPL की दूसरी फिफ्टी

आयुष म्हात्रे ने इसके साथ ही अपने आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी भी लगा दी। इस अर्धशतक के साथ वह 19 साल की उम्र से पहले दो या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस रिकॉर्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी और पृथ्वी शॉ के अनोखे क्लब में एंट्री ले ली। आईपीएल के इतिहास में 19 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा बार फिफ्टी या उससे अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है।उन्होंने अब तक IPL में तीन बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है, जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल है। वहीं पृथ्वी शॉ ने 19 साल की उम्र से पहले यह कारनामा दो बार किया है।

भारतीय अंडर-19 टीम को जितवाया विश्वकप

19 साल की उम्र से पहले हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। वैभव ने मात्र 14 साल 32 दिन की उम्र में 101 रनों की पारी खेली थी। वहीं आयुष ने साल 2025 के IPL में मात्र 17 साल 291 दिन की उम्र में 94 रनों की पारी खेली थी। आयुष म्हात्रे पंजाब के खिलाफ मुकाबले में 18 साल 261 दिन की उम्र में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। इससे पहले आयुष म्हात्रे ने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्वकप का खिताब जितवाया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article