क्रिकेट

सुनील गावस्कर पर टूटा दूखों का पहाड़, अचानक कमेंट्री छोड़ पहुंचे कानपुर

Sunil Gavaskar mother in law dies: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर की सास का अचानक निधन हो गया है जिसके चलते वे भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में कमेंट्री छोड़कर विशाखापट्टमन से सीधे कानपुर पहुंच गए हैं।

Image

सुनील गावस्कर (फोटो- BCCI)

Sunil Gavaskar mother in law dies: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले ही भारतीय पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर पर दूखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी सास का निधन हो गया है। इसके चलते गावस्कर को अचानक विशाखापट्टनम से कानपुर जाना पड़ा। गावस्कर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कमेंट्री टीम का हिस्सा थे लेकिन अब वे इसमें भाग नहीं ले पाएंगे।

गावस्कर भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट श्रृंखला के लिए सबसे अधिक मांग वाले कमेंटेटरों और विश्लेषकों में से एक रहे हैं। पूर्व कप्तान पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और वे दूसरे टेस्ट के लिए विशाखापट्ट्नम पहुंच गए थे और कमेंट्री करने के लिए तैयार थे लेकिन उनकी सास के निधन की खबर सुनते ही उन्होंने कानपुर की ओर रवाना होने का फैसला किया।

कई मैचों में कमेंट्री कर चुके गावस्कर

गावस्कर, जिन्होंने 125 टेस्ट खेले और 10,122 रन और 108 एकदिवसीय मैचों में 3092 रन बनाए, विश्व क्रिकेट में सबसे प्रसिद्ध आवाज़ों में से एक है। अपने रिटायरमेंट के बाद गावस्कर ने क्रिकेट प्रशासन में कई भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने अतीत में अंतरिम बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। हालांकि इसके बाद वे लगातार कमेंट्री में जुट गए।

भारत की शानदार शुरुआत

मैच की बात करें तो इसमें भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत शानदार रही है। टीम ने पहले ही दिन 336 रन बना दिए हैं। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल 179 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मौजूद हैं। वहीं उनका साथ रविचंद्रन अश्विन दे रहे हैं जो कि 5 रनों पर मौजूद हैं। टीम चाहेगी कि ये स्कोर 400 के पार पहुंच जाए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article