क्रिकेट

मैथ्यू हेडेन ने उठाए थे पीटर हैंड्सकॉम्ब की बल्लेबाजी पर सवाल, कप्तान स्टीव स्मिथ को गुजरा नागवार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 12:14 PM IST

इंदौर टेस्ट में पीटरहैंड्स कॉम्ब की इंदौर टेस्ट की पहली पारी में जरूरत से ज्यादा डिफेंसिव बल्लेबाजी पर मैथ्यू हेडेन ने सवाल उठाए थे। उनका ऐसा करना कप्तान स्टीव स्मिथ का नागवार गुजरा है।

Image

स्टीव स्मिथ

Photo : AP

अहमदाबाद: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंदौर टेस्ट में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करके सीरीज का रोमांच बढ़ा दिया। अहमदाबाद में गुरुवार से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट भी शुरू हो गया। लेकिन अहमदाबाद टेस्ट के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल रहे स्टीव स्मिथ ने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडेन को पीटर हैंड्सकॉम्ब पर उठाए सवाल का करारा जवाब दिया है।

मैथ्यू हेडेने इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन पीटर हैंड्सकॉम्ब की बल्लेबाजी से संतुष्ट नहीं नजर आए थे। उन्होंने 98 गेंद में 19 रन की पारी खेली थी। उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 197 रन पर ढह हई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम 6 विकेट महज 11 रन पर गंवा दिए थे। हैंड्सकॉम्ब की पिच पर मजबूती से टिककर खेली इस पारी से हेडेन कतई प्रभावित नहीं हुए थे।

कॉमेंट्री के दौरान हेडेन ने कहा, हैंड्सकॉम्ब का स्ट्राइक रेट 20 से नीचे है इसका मतलब आप कहीं नहीं जा रहे हैं और स्कोरबोर्ड भी वहीं का वहीं बना हुआ है। ये क्रिकेट खेलने का ऑस्ट्रेलियाई तरीका कतई नहीं है।

हैंड्सकॉम्ब ने पूरी सीरीज में किया है शानदार प्रदर्शन

अहमदाबाद टेस्ट से पहले स्मिथ ने कहा कि वो इस तरह के बयान सुनकर अचंभित हैं। उन्होंने कहा, हैंड्सकॉम्ब ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पहले दो टेस्ट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 70 रन बनाए थे वो बेहद शानदार थी। अगर टॉप सात बल्लेबाजों में से और कोई उनका साथ देता तो स्थिति शायद कुछ और होती।

अपने तरीके से बल्लेबाजी कर सफल रहे हैं हैंड्सकॉम्ब

स्मिथ ने हेडेन का नाम लिए बगैर कमेंट करते हुए कहा, अपने खिलाड़ियों द्वारा दिए कुछ बयानों से मैं बेहद निराश हूं कि इंदौर टेस्ट में वो ऑस्ट्रेलियाई तरीके की क्रिकेट नहीं खेले। वो पहली पारी में ऐसा खेले और पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दो टेस्ट में उन्होंने अपने तरीके से बल्लेबाजी की और सफल रहे, उन्होंने अपनी डिफेंसिव तकनीक पर भरोसा किया। उन्होंने इस दौरान शॉर्ट और ओवरपिच गेंदों पर बैकफुट पर शॉट्स खेले।

भारत दौरे पर सफल साबित हुई है तकनीक

स्मिथ ने अंत में कहा, उनकी तकनीक मुश्किल परिस्थितियों में प्रभावशाली साबित हुई है। इसलिए मैं उनके खेलने के तरीकों पर उठाए गए सवालों को देखकर आश्चर्यचकित हो गया। नि:संदेह उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब मौजूदा सीरीज में हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित हुए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article