क्रिकेट

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने विशाखापट्टन वनडे में हासिल किए दो खास मुकाम, तीसरे से हैं 61 रन दूर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 19, 2023, 02:48 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने विशाखापट्टनम में भारत के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरते ही अपने नाम दो व्यक्तिगत उपलब्धियां कर लीं।

Image

रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ(साभार BCCI Screen Grab)

Photo : Twitter

विशाखापट्टनम: भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे धाकड़ खिलाड़ी स्टीव ने विशाखापट्टन वनडे के दौरान दो खास उपलब्धियां हासिल कर लीं। स्मिथ का यह बतौर खिलाड़ी 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच होने के साथ-साथ भारत के खिलाफ 50वां मुकाबला भी है।

पाकिस्तान के खिलाफ किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

5 फरवरी, 2010 को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में टी20 मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले स्टीव स्मिथ को इस मुकाम तक पहुंचने में 13 साल लग गए। लेग स्पिनर के रूप में इस अंतराल में दुनिया के धाकड़ बल्लेबाज बन गए। करियर का 141वां वनडे खेल रहे स्मिथ इसके अलावा 63 अंतरराष्ट्रीय टी20 और 96 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

ऐसा रहा है तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन

स्टीव स्मिथ 300* अंतरराष्ट्रीय मैच की 345 पारियों में बल्लेबाीज करते हुए 49.62 के औसत से 14,7139 रन बना चुके हैं जिसमें 42 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 96 टेस्ट में 8,792, 141 वनडे में 4,939* और 63 टी20 मैच में 1008 रन बनाए हैं।

वनडे में पांच हजारी बनने की कगार पर

स्टीव स्मिथ वनडे क्रिकेट में 5 हजारी बनने से केवल 61 रन दूर हैं। अबतक खेले 140 वनडे की 125 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 44.90 के औसत से 4,939 रन बनाए हैं। विशाखापट्टनम वनडे में अगर स्मिथ 61 रन जोड़ने में कामयाब होते हैं तो वो साझा रूप से ऑस्ट्रेलिया के तेज गति से 5 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article