क्रिकेट

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकते हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर होगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI Created)

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने फैंस को तोहफा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि इस सीरीज के दोनों टेस्ट मैच स्टेडियम में बैठकर देखने के लिए किसी से टिकट का पैसा नहीं लिया जाएगा। सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हो रही है। पहला टेस्ट गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त तक खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर होगा। बोर्ड ने कहा है कि दोनों ही मैदानों में दर्शक बिना टिकट एंट्री कर सकेंगे।

कहां से मिलेगी एंट्री

न्यूजवायर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाले में क्रिकेट फैंस गेट नंबर 4 से अंदर आ सकेंगे। वहीं कोलंबो के एसएससी में गेट 3, 4, 5 और 7 दर्शकों के लिए खोले जाएंगे। बोर्ड ने खासतौर पर परिवारों, स्कूली बच्चों और युवा क्रिकेटरों को मैदान में आकर टेस्ट क्रिकेट का मजा लेने का न्योता दिया है।

स्टेडियम गूंजेगा शोर से

भारत-श्रीलंका मैच में श्रीलंकाई दर्शकों का जोश हमेशा चर्चा में रहता है। वो पूरे 5 दिन टीम का हौसला बढ़ाते हैं। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो स्टेडियम फुल नजर आए थे। अब जब एंट्री फ्री कर दी गई है तो उम्मीद है कि इस बार भीड़ का रिकॉर्ड टूट सकता है। फिलहाल दोनों टीमें तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही हैं। इसका पहला दिन पूरा हो चुका है। असल जंग 15 अगस्त से शुरू होगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी है।

पिछली बार मेजबान भारी पड़े थे

आखिरी बार जब भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था तब मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। श्रीलंका को भारत के खिलाफ ये जीत 1997 के बाद मिली थी। उस नतीजे से लंका के हौसले बुलंद हैं और इस बार भी वो घर में वैसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे। टेस्ट क्रिकेट को दोबारा स्टेडियम तक लाने के लिए एसएलसी का ये कदम अहम माना जा रहा है। फ्री एंट्री से न सिर्फ फैंस को फायदा होगा बल्कि नए फैंस भी मैदान तक पहुंचेंगे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article