क्रिकेट

Asia Cup 2025: श्रीलंका या पाकिस्तान, सुपर-फोर के तीसरे मैच में किसकी जीत चाहेगा हिंदुस्तान

Asia Cup 2025: सुपर-फोर के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। एक भी हार दोनों के एशिया कप फाइनल खेलने का सपना तोड़ सकती है, लेकिन सवाल उठता है कि भारतीय फैंस होने के नाते आप किसकी जीत की दुआएं मांगेंगे?

Image

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (साभार-ACC)

Asia Cup 2025: सुपर-फोर के तीसरे मुकाबले में मंगलाव को श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला जाएगा। दोनों टीम सुपर-फोर में अपना-अपना मुकाबला हारकर यहां पहुंची है। श्रीलंका को बांग्लादेश ने, जबकि पाकिस्तान को भारत ने हराया था। ऐसे में यह मुकाबला उसके लिए करो या मरो वाला है। एक और हार एशिया कप में उनके फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ सकती है। लेकिन सवाल उठता है कि अगर आप एक भारतीय फैन हैं तो आप किसकी जीत की दुआएं मांगेंगे?

किसकी जीत चाहेगा हिंदुस्तान

अगर आपसे पूछा जाए कि सुपर-फोर के तीसरे मुकाबले में बतौर भारतीय फैंस आप किसकी जीत चाहेंगे तो यकीन मानिए की आप एक बार और पाकिस्तान को पटखनी देना चाहेंगे और इसके लिए मंगलवार को होने वाले मैच में पाकिस्तान का जीतना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो जाएगी और आपका एक बार फिर भारत-पाकिस्तान देखने की इच्छा अधूरी रह जाएगी।

लेकिन इकलौता यही कारण नहीं है कि हिंदुस्तान, कल पाकिस्तान की जीत चाहेगा, बल्कि अगर आप 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाना चाहते हैं तो आपकी राह में पाकिस्तान से बड़ा कांटा श्रीलंका साबित हो सकता है। इसकी गवाही आंकड़े भी देते हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम ने इस एशिया कप में जिस तरह की क्रिकेट खेली है, उसको देखते हुए पाकिस्तान की तुलना में श्रीलंका को हराना थोड़ा मुश्किल रहेगा।

श्रीलंका के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस और पथुम निसांका लय में हैं तो गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा और नुवाल तुषारा परेशानी पैदा कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान दोनों ही मोर्चों पर फेल रहा है।

आंकड़ों में भी श्रीलंका ज्यादा टफ अपोनेंट

आंकड़ों की बात करें तो भारत के लिए पाकिस्तान की तुलना में श्रीलंका ज्यादा टफ अपोनेंट हैं। भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले हुए हैं और भारत ने 12 मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि केवल 3 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है। आखिरी कुछ मुकाबलों की बात करें तो स्कोर लाइन 7-0 रहा है।

दूसरी तरफ श्रीलंका और भारत के बीच इस फॉर्मेट में हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों के बीच 21 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 21 में भारत को जीत मिली है और केवल 9 मुकाबला श्रीलंका ने जीते हैं। सूर्यकुमार की मानें तो राइवलरी यहां भी नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान से तुलना करें तो श्रीलंका थोड़ी टफ अपोनेंट हैं। श्रीलंका का प्रदर्शन देखकर सुनील गावस्कर भी कह चुके हैं कि एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच हो सकता है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article