T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका की शर्मनाक शुरुआत हुई है। नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने सबसे कम स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने जल्द ही इस फैसले को गलत साबित कर दिया। 13 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही।
दूसरे विकेट के लिए जरूर कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने 18 रन जोड़े लेकिन उसके बाद टीम लगातार विकेट खोते रही। नतीजा पूरी टीम केवल 19.1 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 19 रन की पारी कुसल मेंडिस ने खेली। यह टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सबसे कम स्कोर है।
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का स्कोर (Lowest totals for SL in T20I)
77 बनाम साउथ अफ्रीका, न्यूयॉर्क 2024*
82 बनाम भारत, विशाखापट्टनम 2016
87 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन 2010
87 बनाम भारत, कटक 2017
91 बनाम इंग्लैंड साउथेम्प्टन 2021
