क्रिकेट

IPL 2026, SRH vs DC Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

PL 2026, SRH vs DC Pitch Report In Hindi Today Match: आज (21 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का चौथा मैच है। इससे पहले यहां खेले पिछले दो मैचों में मेजबान एसआरएच विजयी रहा है, जबकि एक मुकाबला लखनऊ ने जीता है। अब दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। आईए जानते हैं हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज हैदराबाद के मौसम का हाल।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

Sunrisers Hyderabad Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला एसआरएच के होम ग्राउंट हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान पैट कमिंस भी टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस लिहाज से हैदराबाद की कमान एक बार फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार को होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दोनों टीम के अभी छह-छह अंक है, हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है। इसलिए वह चौथे स्थान पर काबिज है। जबकि दिल्ली की टीम पांचवे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में अबतक 6 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली ने अबतक खेले गए 5 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों के बीच हैदराबाद में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। जानिए कैसा रहेगा राजीव गांधी स्टेडियम की पिच का हाल?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Head to Head)

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दोनों ही टीम का तकरीबन पलड़ा बराबर रहा है। 26 में से 13 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों ही टीमे इस मुकाबले से पहले अपना पिछला मैच जीतकर यहां आ रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रह है कि हैदराबाद और जीटी के बीच यहां खेला जाने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट (SRH vs DC IPL Match Today Pitch Report)

आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 31वां मैच एसआरएच के होम ग्राउंट हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक तीन मैच खेले गए हैं। इसमें से दो मुकाबलों में होम टीम एसआरएच को जीत मिली है। जबकि एक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता है। अब हैदराबाद की नजर मंगलवार को घर पर लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होगी। इस मैच में पिच पर भी सभी की नजरे होंगी। क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाहते हैं कि हैदराबाद की पिच पर बल्लेबाज का दबदबा रहेगा या गेंदबाजों का बोलबाला होगा। बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर क्रिकेट फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 162 रन है। इसी मैदान पर पिछले सीजन हैदराबाद ने 286 रन बनाए हैं। ऐसे में हार जीत किसी की भी हो लेकिन क्रिकेट प्रशसकों का हैदराबाद में मंगलवार को भरपूर मनोरंजन होगा।

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में हैदराबाद और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Hyderabad vs Delhi IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में हैदराबाद और दिल्ली के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। हैदराबाद के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रैविस हेड (Travis Head) की जोड़ी पर होगी। इसके अलावा कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) पर भी हैदराबाद के फैंस की नजरें होंगी। इन तीनों के अलावा हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) की बैटिंग पर भी नजरें होंगी। गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge), ईशान मलिंगा (Ishan Malinga) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) पर सबके नजरें होंगी। दूसरी तरफ दिल्ली के फैंस की नजरें केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), समीर (Sameer Rizvi) रिजवी की बैटिंग पर होगी। जबकि दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) से आलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में दिल्ली के फैंस की नजरें टी नटराजन (T Natrajan), लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi), काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर होगी।

हैदराबाद और दिल्ली की आईपीएल 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad):

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी.

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article