क्रिकेट

SRH Batsman in IPL 2024: नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी हैदराबाद की पलटन, ट्रॉफी का सूखा खत्म करने दिखाएगी दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2024, 10:04 AM IST

SRH Most Run Scorer Batsman, Sunrisers Hyderabad Top Batsman in IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना केकेआर से होगी। इस मुकाबले से पहले टीम के स्टार बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज।

Photo : Times Now Digital

Sunrisers Hyderabad (SRH) IPL 2024 Scorer Batsman Stats and Records in Hindi: आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद का इस साल ट्रॉफी का सूखा खत्म हो सकता है, क्योंकि टीम में ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज शामिल हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस अपनी कप्तानी में टीम को चैम्पियन बनाया। इसके चलते टीम मैनेजमेंट की उम्मीद बढ़ गई है। एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के 17वें सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी और अपने ट्रॉफी का सूखा भी खत्म करने की कोशिश करेगी।

आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा सीजन में पहला मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। इस मुकाबले से पहले एक बार की चैम्पियन और पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पांच स्टार बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि क्या ये अपनी टीम को जीत दिलार पाएंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद के पांच स्टार बल्लेबाज

1. मयंक अग्रवाल

टीम के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का आईपीएल में बल्ले से रनों की बरसात होती है। उन्होंने 123 मुकाबलों में 133.66 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 2597 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं।

2. एडेन मार्करम

टीम के पूर्व कप्तान एडेन मार्करम भी आईपीएल में रन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने 33 मैचों में 131.36 की स्ट्राइक रेट से 775 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। इसके अलावा वे 2022 और 2023 में एक-एक विकेट भी झटके हैं।

Aiden Markram

शॉट लगाते हुए सनराइजर्स के बल्लेबाज। (फोटो- IPL/BCCI)

3. राहुल त्रिपाठी

लड़खड़ाई टीम के लिए हमेशा शानदार पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी भी टीम के लिए आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने 89 मैचों में 138.99 की स्ट्राइक रेट से 2071 रन बनाए हैं। 2017 से अभी तक उनके बल्ले से 11 अर्धशतक भी निकले हैं।

Heinrich Klaasen

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज शॉट लगाते हुए। (फोटो- IPL/BCCI)

4. हेनरिक्स क्लासेन

मैदान पर आते ही गेंदबाजों की धुनाई करने वाले हेनरिक क्लासेन की बल्लेबाजी पर एक बार फिर उनके फैंस की नजर रहेगी। उनके पास आईपीएल में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उन्होंने 19 मैचों में 165.81 की स्ट्राइक रेट से 514 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी टीम के लिए 12 मैचों में 177 की स्ट्राइक रेट से कुल 448 रन बनाए थे।

Mayank Agarwal

सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज। (फोटो- IPL/BCCI)

5 ट्रेविस हेड

वनडे वर्ल्ड कप 2024के खिताबी मुकाबले में शतकीय पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड लंबे समय बाद आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगें। उन्होंने अंतिम बार 2017 में आईपीएल खेला था। 2016 में डेब्यू करने वाले ट्रेविस हेड ने 10 मैचों में 138.51 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए थे। इसके अलावा दो विकेट भी चटकाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का प्रदर्शन

खिलाड़ी देशप्राइज
अब्दुल समद भारत 4 करोड़
एडेन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 2.60 करोड़
राहुल त्रिपाठी भारत 8.50 करोड़
ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड 1.50 करोड़
मयंक अग्रवाल भारत 8.25 करोड़
अनमोलप्रीत सिंह भारत 20 लाख
हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीका 5.25 करोड़
उपेंद्र सिंह यादव भारत 25 लाख
नीतिश कुमार रेड्डी भारत 20 लाख
ट्रेविड हेड ऑस्ट्रेलिया 6.8 करोड

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article