क्रिकेट

SRH vs RR Playing 11: कैसी होगी राजस्थान और हैदराबाद मैच की प्लेइंग इलेवन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2026, 12:00 PM IST

SRH vs RR Playing 11: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था जबकि राजस्थान 4 जीत दर्ज कर चुकी है।

Image

हैदराबाद बनाम राजस्थान मैच की प्लेइंग इलेवन- (साभार-X)

SRH vs RR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। इस सीजन जीत के रथ पर सवार राजस्थान की टीम अलग ही लेवल की क्रिकेट खेल रही है। राजस्थान की बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टॉप 5 सर्वाधिक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 3 नाम राजस्थान की टीम से है। बात गेंदबाजी की करें तो यहां भी राजस्थान के गेंदबाज लीड कर रहे हैं। 9 विकेट लेकर रवि बिश्नोई टॉप पर बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की सबसे बड़ी समस्या उसकी कमजोर गेंदबाजी है जो 200 प्लस का रन भी डिफेंड नहीं कर पा रही है।

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान की टीम लगातार 4 मुकाबला जीत चुकी है। रियान पराग एंड कंपनी ने क्रिकेट एक्सपर्ट्स के विपरीत अब तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। बात प्लेइंग इलेवन की करें तो हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में शायद ही ये टीम कोई बदलाव करे। बैटिंग-बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे राजस्थान इस मुकाबले में अनचेंज रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम गेंदबाजी को मजबूत बनाने के प्रयास में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना चाहेगी। शिवांग कुमार ने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करके इस टीम को एक उम्मीद दी है, लेकिन अभी गेंदबाजी का काम पूरा नहीं हुआ है। राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद लियाम लिविंगस्टन के अलावा जीशान अंसारी को मौका दे सकती है। लिविंग्सटन के आने से मध्यक्रम के साथ-साथ गेंदबाजी में भी विकल्प मिलेगा, वहीं जीशान अंसारी ने पिछले सीजन अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी इशान मलिंगा के साथ-साथ जयदेव उनदकट के पास है।

आज के मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, इशान मलिंगा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा

इंपैक्ट प्लेयर- जीशान अंसारी।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।

इंपैक्ट प्लेयर- संदीप शर्मा।

हैदराबाद और राजस्थान की टीम इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, इशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पेन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।

End of Article