क्रिकेट

SRH vs DC Playing 11: आईपीएल में आज ईशान किशन और अक्षर पटेल आमने-सामने, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

SRH vs DC Playing 11: आईपीएल के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के पास है जबकि हैदराबाद का नेतृत्व ईशान किशन कर रहे हैं।

Image

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

SRH vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर यह इस सीजन का चौथा मुकाबला है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलो में दो में हैदराबाद को जीत मिली है जबकि लखनऊ के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल दोनों टीमों में कांटे की टक्कर है। 6 में से 3 मुकाबला जीतकर हैदराबाद की टीम चौथे पोजिशन पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 5 में से 3 मुकाबला अपने नाम किया है और वो 5वें नंबर पर हैं।

आज के मैच में कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम बल्लेबाजी में थोड़ी परेशान नजर आई है। खासतौर से इस टीम की सलामी जोड़ी इतनी सफल नहीं रही है। कभी केएल राहुल को कभी पथुम निसांका रन बना रहे हैं। ऐसा नहीं हुआ है कि दोनों ने अच्छी शुरुआत दी है। ऐसे में सलामी जोड़ी से एक अच्छी शुरुआत की दरकार टीम को उनसे है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में भी टीम संघर्ष कर रही है। शुरुआती 3 मैच के बाद समीर रिजवी का बल्ला खामोश हो गया है। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह संघर्ष कर रहे हैं। अब तक वह विकेट का खाता नहीं खोल पाए हैं।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें पैट कमिंस टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उन्हें इंतजार करना होगा। साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे अच्छा कर रहे हैं। बल्लेबाजी का फंडा साफ है जिस मुकाबले में हेड और अभिषेक अच्छी शुरुआत करते हैं उसमें टीम जीतती है। ऐसे में टॉप थ्री बल्लेबाजों पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

आज के मैच में दिल्ली और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI)-पथुम निस्संका, केएल राहुल (विकेटकीपर) समीर रिजवी,अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI)- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

हैदराबाद और दिल्ली का स्क्वॉड (SRH vs DC Squad)

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article