क्रिकेट

ZIM vs SA 1st Test Day 2 Highlights: जिंबाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत की पकड़, जिंबाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के बुलावायो में खेले जा रहे पहले मुकाबले के दूसरे ही दिन मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 167 रन की बढ़त हासिल करने के बाद मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।

Image

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम(साभार Proteas Men X)

बुलावायो: दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 419 पर घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे को 251 रन पर ढेर करके पहली पारी में 167 रन की बढ़त बना ली। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास कुल 216 रन की बढ़त हो गई है। टोनी डी जोरजी 22 और वियान मुडलर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

खराब रही जिंब्बावे की शुरुआत

जिंबाब्वे की पारी की शुरुआत खराब रही। जिंबाब्वे को पहला झटका पहले ही ओवर में डेब्यू कर रहे कोडी यूसुफ ने कैटानो को खाता खोले बगैर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने उन्होंने निक वाल्च ने को भी विकेट के पीछे कैच करा दिया। वो चार रन बना सके। ऐसे में ब्रायन बैनेट रिटायर्ड हर्ट हो गए। क्वेना मफाका की गेंद को पुल करने की कोशिश उन्होंने की और गेंद सीधे हेलमेट पर वगी। बैनेट ने 19 रन बनाए। बाद में वो मैच और सीरीज से कन्कशन की वजह से भी बाहर हो गए। 28 के स्कोर पर बैनेट पवेलियन वापस लौटे।

सीन विलियमसन ने जड़ा करियर का छठा शतक

ऐसे में सीन विलियम्स और कप्तान क्रेग एर्विन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। केशव महाराज ने एर्विन को स्टंपिंग कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो 36 रन बना सके। ऐसे में एक छोर सीन विलियम्स संभाले रहे। उनका साथ थोड़ी देर वीस्ले मधेवेरा ने दिया। दोनों स्कोर को 150 रन के पार ले गए। इस दौरान विलियम्स ने 74 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके की मदद से पूरा किया। 167 के स्कोर पर मधेवेरा 15 रन बनाकर मुल्डर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद बतौर कन्कशन सबस्टीट्यूट बल्लेबाजी करने आए प्रिंस मसवउरे(7) और विकेटकीपर तफादज्वा सिगा(9) को मुल्डर ने चलता कर दिया। विलियमस ने अपना शतक 122 गेंद में 12 चौकों के साथ पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है।

पहली पारी में 251 रन पर ढेर हुई जिंबाब्वे की टीम

201 रन पर जिंबाब्वे ने 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में वेलिंगटन मसाकादजा ने विलियमसन का ज्यादा देर साथ नहीं दे सके। वो 4 रन बनाकर कोडी यूसुफ का तीसरा शिकार बने। इसके बाद विनसेंट मसेकेसा ने विलियम्स का साथ दिया। दोनों स्कोर को 249 रन तक ले गए। ऐसे में शतकवीर सीन विलियम्स को केशव महाराज ने स्टंपिंग कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वो 137 रन बना सके। इसके बाद जिंबाब्वे की पारी 251 रन पर 67.4 ओवर में समाप्त हो गई। वियान मुल्डर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 3-3 विकेट डेब्यूटेंट कोडी यूसुफ और कप्तान केशव महाराज के खाते में गए।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 49 रन

पहली पारी में 167 रन की बढ़त हासिल करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत फिर खराब रही। मैथ्यू ब्रीट्सकी पारी के दूसरे ही ओवर में 1 रन बनाकर चिवांगा की गेंद पर मधेवेरा के हाथों लपके गए। लेकिन इसके बाद टोनी डी जोरजी और वियान मुल्डर ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी टीम को 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन तक पहुंचा दिया। जोरजी 22 और मुल्डर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास कुल 216 रन की बढ़त हो गई है।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article