क्रिकेट

SA vs SL 2nd Test Highlights: श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की लगातार दूसरी जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा, WTC फाइनल के लिए मजबूत किया दावा

SA vs SL 2nd Test Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका को 109 रन से हराया। इसी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। वहीं, टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली टीम दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई है।

Image

मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाड़ी। (फोटो- Proteas Men X)

Photo : Twitter

SA vs SL 2nd Test Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को श्रीलंका को 109 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत लिए 348 रन का पीछा कर रहे श्रीलंका को मैच के पांचवें दिन जीत के लिए और 143 रन की जरूरत थी जबकि उसके पांच विकेट बचे थे।

कप्तान धनंजय डिसिल्वा (50) और कुसल मेंडिस (46) की छठे विकेट की 97 रन की साझेदारी टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पुछल्ले बल्लेबाजों को बिना समय गवांये चलता कर दिया। श्रीलंका की दूसरी पारी 238 रन पर सिमट गयी। वामहस्त स्पिनर केशव महाराज ने 76 रन पर पांच विकेट झटके। टेस्ट करियर में उन्होंने 11वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 358 बनाने के बाद श्रीलंका को 328 रन पर आउट किया था। उसने दूसरी पारी में 317 रन बनाये।

श्रीलंका को आखिरी दिन कल के नाबाद बल्लेबाज डिसिल्वा और मेंडिस से चमत्कार की उम्मीद थी। दोनों ने दिन की शुरुआत में एक समान 39 रन पर थे। दिन के सातवें ओवर में महाराज ने मेंडिस को एडेन मारक्रम के हाथों कैच कराया। डिसिल्वा अर्धशतक पूरा करने के बाद कैगिसो रबाडा की गेंद को विकेटकीपर काइल वेरिन के हाथों में खेल गये जिससे श्रीलंका की हार तय हो गयी।

श्रीलंका ने छह रन के अंदर आखिरी तीन विकेट गंवा दिये। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच कर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। दक्षिण अफ्रीका को अब अपनी घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article