क्रिकेट

SA vs SL Highlights: श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम विजयी रथ पर सवार, T20 में लगातार 7वीं बार हराया

SA vs SL Highlights: न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम की यह टी20 करियर में लगातार सातवीं जीत है।

Image

जीत का जश्न मनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter

SA vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम की यह टी20 करियर में लगातार सातवीं जीत है। श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार 14 अगस्त 2018 को जीत मिली थी। इसी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने मेगा टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत जीत के साथ की। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 22 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका की टीम 77 रन पर हुई ऑलआउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। कुसल मेंडिस ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से 19 रन बनाए। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज ने 16 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। कप्तान वानिंदु हसरंगा खाता तक नहीं खोल पाए। सदीरा समरविक्रमा भी शून्य पर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नोर्खिया ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी नहीं

जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स आउट हो गए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा विकेट एडेन मार्करम का गिरा। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाकर आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 28 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन 19 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article