क्रिकेट

ZIM vs SA, Tri Nation T20 Series: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को की त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में एंट्री, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

दक्षिण अफ्रीका ने जिंबाब्वे को त्रिकोणीय सीरीज के अपने आखिरी टी20 मुकाबले में मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खिताबी मुकाबले में उसकी कीवी टीम से भिड़ंत होगी।

Image

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ( फोटो क्रेडिट @ProteasMenCSA X)

हरारे: दक्षिण अफ्रीका ने रुबिन हरमन की चार छक्के जड़ित 63 रन की पारी की बदौलत रविवार को यहां टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच में जिम्बाब्वे को 16 गेंद रहते सात विकेट से हरा दिया। इस आसान जीत का मतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड शनिवार को होने वाले फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे। जिम्बाब्वे की यह लगातार तीसरी हार थी।

ब्रेविस और डुसेन ने दिलाई जीत

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य मिला। रुबीन हरमन और कप्तान रासी वान डर डुसेन (नाबाद 52) ने टीम को दो विकेट पर 22 रन के स्कोर से तीन विकेट पर 128 तक पहुंचा दिया। हरमन ने 36 गेंद की पारी में तीन चौके भी जड़े। वान डर डुसेन और डेवाल्ड ब्रेविस अंत तक क्रीज पर डटे रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की।

जिंबाब्वे ने बनाए छह विकेट पर 144 रन

इससे पहले जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन का स्कोर बनाया। ब्रायन बेनेट ने 61 रन की पारी खेली। बेनेट ने रेयान बर्ल (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए। तालिका में शीर्ष पर चल रही न्यूजीलैंड मंगलवार को महत्वहीन मैच में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article