क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने की सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा, किलर-मिलर को किया बाहर

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने सालाना कांट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ी का नाम नहीं है। मेंस क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले नए खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन और ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश का यह पहला मौका है जब उन्हें कांट्रैक्ट मिला है।

Image

साउथ अफ्रीका सेंट्रल कांट्रैक्ट (साभार-ANI)

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (CSA) ने 18 सदस्यीय सालाना हाइब्रिड सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा कर दी। इस लिस्ट से डेविड मिलर और रासी वैन डर दुसेन जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है जो चौंकाने वाला है। इसके अलावा ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस और कराबो मेसो जैसे खिलाड़ियों को उनके पहली बार कांट्रैक्ट लिस्ट में जगह दी गई है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट द्वारा जारी किए गए पुरुष और महिला दोनों टीमों में कई नए चेहरों को कांट्रैक्ट मिला। मेंस क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले नए खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन और ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश का यह पहला मौका है जब उन्हें कांट्रैक्ट मिला है। उनके साथ होनहार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्ज़के और डेवाल्ड ब्रेविस को भी मौका मिला है।

इसके अलावा अनुभवी स्पिनर साइमन हार्मर को इस सीजन के लिए एक हाइब्रिड कांट्रैक्ट दिया गया है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में खुद को बैलेंस करने में अहम रोल निभाएगा।

विमेंस टीम की बात करें तो विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो को अपना पहला कांट्रैक्ट मिला है। सीएसए ने पुष्टि की है कि कांट्रैक्ट में जो पहले से शामिल हैं, वे मेंस और विमेंस बाइलेटरल क्रिकेट और आगामी आईसीसी प्रतियोगिताओं में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। नया अनुबंध 1 जून, 2026 से 31 मई, 2027 तक लागू रहेगा। इस दौरान मेंस टीम ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ बाइलेटरल होम सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ घर से बाहर एक सीरीज खेलेगी।

2026/27 के लिए साउथ अफ्रीका की मेंस टीम:

तेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंघम, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन।

हाइब्रिड कांट्रैक्ट 2026/27: साइमन हार्मर।

2026/27 के लिए विमेंस टीम:

एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नदीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिजान काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको मलाबा, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन, लोरा वुल्वार्ट।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article