मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित बैठक मंगलवार को होना है, जिसमें कई प्रमुख विषयों पर फैसले लिए जाएंगे। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी सोमवार रात तक मुंबई पहुंच जाएंगे। बोर्ड की मंगलवार को बैठक होगी, जिसमें अगले बीसीसीआई चुनाव पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
टाइम्स नाउ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीसीसीआई अधिकारी आज रात मुंबई में उतरेंगे जबकि बैठक कल होगी, जहां बीसीसीआईके अगले चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। ध्यान हो कि बैठक का एक दौर पहले ही दिल्ली में हो चुका है।
सौरव गांगुली की जगह लेने के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोजर बिन्नी रेस में सबसे आगे हैं। जय शाह के बीसीसीआई सचिव पद पर बरकरार रहने की उम्मीद है।
खबर अपडेट हो रही है
