क्रिकेट

क्वीन ऑफ चेज बनीं स्मृति मंधाना, महिला टी20 में कायम किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 11, 2022, 11:38 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में स्मृति मंधाने ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 गेंद नें 79 रन की पारी खेलकर अपने नाम महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय टी20 का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

स्मृति मंधाना( साभार BCCI)

Photo : Twitter

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में 49 गेंद पर 79 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 5 विकेट खोकर 187 रन बना सकी और मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में भारत ने 1 विकेट खोकर 20 रन बनाए। मंधाना ने सुपर ओवर में 3 गेंद में नाबाद 13 रन बनाए। सुपर ओवर में टीम इंडिया ने 4 रन के अंतर से जीत हासिल की।

मंधाना ने अपनी 49 गेंद में 79 रन की पारी के दौरान 9 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने 161.22 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाने के बाद 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर सदरलैंड की गेंज पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गईं। उस वक्त टीम का स्कोर 148 रन था।

लक्ष्य की पीछा करते हुए खेली सबसे ज्यादा 50+ रन की पारियां

मंधाना को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मंधाना ने जैसे ही 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया वो महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा पचास रन से ज्यादा की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं। मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में चेज करते हुए 12वां अर्धशतक जड़ा और इस मामले में वेस्टइंडीज की स्टेफिनी टेलर और इंग्लैंड सारा टेलर को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने चेज करते हुए 11-11 पचास रन से ज्यादा की पारियां खेली थीं।

रुका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ

भारतीय टीम ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 16 जीत के सफर को भी खत्म कर दिया। भारत को पहले टी20 में पटखनी देकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 16वीं जीत दर्ज की थी। लेकिन हरमनप्रीत की सेना ने उन्हें 17वीं जीत हासिल नहीं करने दी और सुपर ओवर तक गए मुकाबले में सुपर जीत दर्ज करके कंगारुओं का विजय रथ रोक दिया। सुपर ओवर में रेणुका ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 21 रन नहीं बनाने दिए और टीम को जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करा दी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article