क्रिकेट

SL vs PAK: रिकेलटन और बावुमा के जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 300 के पार

SL vs PAK 2nd Test Day 1 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेलटन और कप्तान तेम्बा बावुमा ने शतकीय पारी खेली। उनकी शतकीय पारी की बदौलत टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है।

Image

तेम्बा बावुमा। (फोटो- Proteas Men X)

Photo : Twitter

SL vs PAK 2nd Test Day 1 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेलटन (नाबाद 176 रन) और कप्तान तेम्बा बावुमा (106 रन) के शतकों की मदद से शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 316 रन बना लिये।

दिन का खेल समाप्त होने तक रिकेलटन 232 गेंद में 21 चौके और एक छक्के से 176 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे छोर पर डेविड बेडिंगघम चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम (17 रन) के रूप में 61 रन के स्कोर पर गंवाया।

कुछ ही देर में वियान मुल्डर (05) और ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य) भी पवेलियन लौट गये। इसके बाद रिकेलटन और बावुमा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 235 रन की भागीदारी निभाकर अपने शतक पूरे किये और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

हालांकि दिन का खेल समाप्त होने से पहले बावुमा (179 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) सलमान आगा (55 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट हो गये। आगा के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने एक एक विकेट झटका।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article