क्रिकेट

SL vs PAK 2nd Day Highlights: धनंजय की सेंचुरी और शकील; सलमान का फाइटबैक, ऐसा रहा दूसरे दिन का हाल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 17, 2023, 06:37 PM IST

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन मिला-जुला रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम अब भी 91 रन पीछे है। इससे पहले धनंजय डी सिल्वा ने अपने करियर का 10वां सेंचुरी जड़ा।

Image

सऊद शकील और आगा सलमान (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका और पाकिस्तान पहला टेस्ट
  • धनंजय डी सिल्वा का शतक
  • सऊद शकील और आगा सलमान का फाइटबैक

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज सउद शकील और आगा सलमान के नाम रहा। दोनों ने अपने टीम को मुश्किल परिस्थिति से कुछ हद तक निकाल तो लिया, लेकिन दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक पाकिस्तान, श्रीलंका की पहली पारी की तुलना में अब भी 91 रन दूर है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। सउद शकील 69 और आगा सलमान 61 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 148 गेंद में 120 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने कुछ हद तक पाकिस्तान की वापसी करा दी है।

इससे पहले श्रीलंका के पहली पारी 312 रन के जवाब में उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक के बाद एक उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। एक वक्त पाकिस्तान की टीम 101 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन सउद और सलमान की जोड़ी ने पाकिस्तान की वापसी करा दी।

श्रीलंका की पारी, धनंजय का शतक

इससे पहले श्रीलंका टीम ने दूसरे दिन का खेल 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन से आगे खेलना शुरू किया। धनंजय डी सिल्वा ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और श्रीलंका की टीम 312 रन बनाकर ढेर हो गई। सर्वाधिक 122 रन की पारी धनंजय डी सिल्वा ने खेली। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article