क्रिकेट

SL vs BAN 1st ODI Toss Update: आज का टॉस कौन जीता? श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच

SL vs BAN Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita, Sri Lanka Banaam Bangladesh Match: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज वनडे सीरीज शुरू हो रही है और पहला मैच कोलंबो में हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस मैच में टॉस कौन जीता।

Image

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच

Photo : AP

SL vs BAN Aaj ka Toss kaun Jeeta: आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हो रहा है। इस मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम और मेहमान बांग्लादेश क्रिकेट टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के बाद 50 ओवर प्रारूप में भिड़ने वाली है। टेस्ट सीरीज में श्रीलंकाई टीम जीत गई थी। अब बांग्लादेश के पास वनडे क्रिकेट में वापसी का मौका है।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच प्रतिद्वंद्विता पुरानी रही है। अब तक श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 57 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिनमें श्रीलंका का पलड़ा बहुत भारी रहा है। श्रीलंकाई टीम ने 43 वनडे मैचों में बांग्लादेश को शिकस्त दी है। जबकि बांग्लादेश सिर्फ 12 मैचों में श्रीलंकाई टीम को हरा सकी है।

श्रीलंका-बांग्लादेश पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

कोलंबो के मैदान की पिच की बात करें तो यहां स्कोर तो बड़ा बन सकता है और दोनों टीमों में कई बल्लेबाज ऐसा करने में सक्षम भी हैं लेकिन 300 के करीब कोई भी स्कोर को हासिल करना बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि यहां स्पिनर्स की अहम भूमिका देखने को मिलती है। दोनों ही टीमों के पास शानदार स्पिनर मौजूद हैं जो इस मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर 5 विकेट पर 375 रन है जो टीम इंडिया ने बनाया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश टीमः मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, जेकर अली, हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम और रिशाद हुसैन।

श्रीलंका टीमः चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, निशान मदुशका, सदीरा समाराविक्रमा, असिथा फर्नांडो और जेफरी वांडरसे।

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच का टॉस कौन जीता? (Who Won The Toss In SL vs BAN 1st ODI)

पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत लिया है और वो पहले बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article