SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report Today Match: आज बांग्लादेश और श्रीलंका (Sri Lanka vs Bangladesh T20) के बीच द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दाम्बूला(Dambulla) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के 10 जुलाई को पल्लेकेल में खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में बांग्लादेश के लिए दूसरा मुकाबला करो या मरो का हो गया है। इस मुकाबले में जीत उसे सीरीज में बनाए रखेगी। नहीं तो मेजबान टीम 2-0 के अंतर से सीरीज में निर्णायक बढ़त इस मैच में जीत के साथ हासिल कर लेगी। सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मेजबान श्रीलंकाई टी20 टीम की कप्तानी चरिथ असलंका (Charith Asalanka) करेंगे। जबकि बांग्लादेश की टी20 टीम की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) करेंगे।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच से पहले सबसे छोटे फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं। श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें श्रीलंकाई टीम ने 12 बार जीत दर्ज की है, वहीं बांग्लादेश की टीम ने 6 मैचों में श्रीलंका को शिकस्त दी है। अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज श्रीलंकाई जमीन पर खेली जा रही है इसलिए इससे जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। श्रीलंका में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 6 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें दोनों टीमें बराबरी पर हैं। बांग्लादेश ने 3 मैचों में श्रीलंका को उसी की जमीन पर हराया है, जबकि श्रीलंकाई टीम 3 टी20 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (SL vs BAN 2nd T20 Pitch Report)
आज टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर दाम्बूला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dambulla International Cricket Stadium) में होने जा रहा है। इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला 10 नवंबर 2024 को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में कीवी टीम 19.3 ओवर में 108 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 103 पर ढेर हो गई। गेंदबाजों के दबदबे वाले उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट से विजयी रही थी। इस मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच भी लो स्कोरिंग रहा था। न्यूजीलैंड की टीम 19.3 ओवर में 135 रन बनाकर ढेर हो गई और श्रीलंका ने 136 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया था। इस मैदान की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। ऐसे में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को वनिंदु हसरंगा और महीष तीक्ष्णा जैसे गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। इस ग्राउंड पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर 209 रन है जो अफगानिस्तान ने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 2024 में बनाया था। जबकि न्यूनतम टी20 स्कोर यहां पर 89 रन है जब कैरेबियाई टीम 2024 में श्रीलंकाई टीम के सामने लड़खड़ा गई थी। यहां सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है जब 2024 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में 180 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था। डम्बूला में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 142 रन है। इस मैदान पर स्पिनर्स का दबदबा देखा गया है। यहां अब तक 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 15 बार जीत मिली है।श्रीलंका और बांग्लादेश की टी20 टीमें (Sri Lanka and Bangladesh T20 Squads)
श्रीलंका टी20 टीमः
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो।बांग्लादेश टी20 टीमः
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद नईम शेख, तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, मेहदी हसन मिराज, शमीम हुसैन पटवारी, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम।आज कैसा है दाम्बूला का मौसम (Dambulla Weather Report Today)
इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच पल्लेकेले में होने जा रहा है तो यहां के मौसम के बारे में आपको बता देते हैं। पिछले काफी समय से यहां बारिश का मौसम बना हुआ है और कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो रही है। आज पल्लेकेले में शाम छह बजे 41 फीसदी बारिश का अनुमान है और उमस भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। मैच के दौरान बारिश की संभावना 8 प्रतिशत तक है। दोपहर में जमकर बारिश होगी। आज पल्लेकेले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं। ऐसी स्थिति में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी वो जल्दी से जल्दी बड़ा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी ताकि बारिश की वजह से अगर मैच रुके तो आगे डीएलएस नियम में उनको कुछ फायदा पहुंच सके।
