क्रिकेट

'अगले मैच में वो मुझे ज्यादा...', साई सुदर्शन के बारे में शुभमन गिल ने कही बड़ी बात, कोहली के कैच को बताया टर्निंग प्वाइंट

आईपीएल 2026 का 34वां मैच एकतरफा रहा। बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को एकतरफा अंदाज में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन के शतक की मदद से 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसके बाद टारगेट का चेज करते हुए आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

Image

शुभमन गिल- फोटो- सोशल मीडिया

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को निराश देखा गया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि अच्छी पोजिशन में होने के बाद भी मैच गंवाना परेशानी का कारण है। उन्होंने साई सुदर्शन की बल्लेबाजी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। शुक्रवार, 24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गुजरात को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, 16वें से 19वें ओवर तक उन तीन ओवर में हमें कोई बाउंड्री नहीं मिली। वो काफी अहम पल था। पावरप्ले खत्म होने तक हम अच्छी पोजिशन में थे लेकिन उसके बाद विकेट नहीं ले पाए। जब किसी बल्लेबाज का कैच आप शून्य पर छोड़ देते हैं तो फिर फील्डर को काफी दुख होता है। हालांकि जरूरी है कि उसके बाद आप किस तरह कमबैक करते हैं। हमारे पास मौके आए थे लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने मिडिल ओवर्स में काफी अच्छी बैटिंग की।

'मैं साई बात करूंगा'

गिल ने आगे कहा, जब मैं बैटिंग कर रहा था और जब क्रुणाल ने गेंदबाजी की, तो उस समय गेंद ग्रिप कर रही थी और मैं अपने चांस लेना चाहता था। इसी वजह से मैंने मानव सुथार से गेंदबाजी कराई। साई सुदर्शन की अगर बात करें तो पिछले दो मैचों में वो जिस तरह से आउट हुए थे, उससे वो काफी निराश थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने शानदार वापसी की। उम्मीद है कि अगले मैच में पावरप्ले के दौरान वो मुझे ज्यादा स्ट्राइक देंगे।

आरसीबी ने दर्ज की एकतरफा जीत

आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड में आखिरी मैच में एकतरफा जीत की। गुजरात ने जब 205 का स्कोर बनाया था, तभी ऐसा लग रहा था कि वो 20-25 रन पीछे रह गए हैं और वही हुआ। आरसीबी ने इस टार्गेट को 18.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, गुजरात को शुरूआत में ही मौका मिला था, लेकिन उसे गंवा दिया।

विराट का छूटा कैच

शून्य पर विराट कोहली का कैच टपका दिया गया था। इसके बाद कोहली ने कोई मौका नहीं दिया और 44 गेंद पर 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। पडिक्कल ने 27 गेंद पर 55 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंद पर 115 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने ही मैच को गुजरात के हाथ से छीन लिया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article