क्रिकेट

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ गरजा भारतीय टीम के प्रिंस का बल्ला, जड़ा दिया करियर का आठवां शतक

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के प्रिंस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 125 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से शतकीय पारी खेली। यह उनका वनडे करियर का आठवां शतक है।

Image

बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने जड़ा शतक(। फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: दुबई में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय टीम के प्रिंस शुभमन गिल का बल्ला दुबई में जमकर गरजा। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस शतक को पूरा करने के लिए 125 गेंदों का सामना किया। यह उनके वनडे करियर का आठवां शतक है। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली। इसी जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज किया।

चार मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने पिछले चार पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 87 रन की पारी खेली थी, जबकि उन्होंने कटक में 60 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में गिल ने 112 रन की पारी खेली थी। इन पारियों के बाद शुभमन ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 129 रनों की नाबाद पारी खेली।

गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दूसरा शतक

शुभमन का वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ तगड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 64.71 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए है। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ दो शतकीय पारी खेली है। गिल ने दुबई से पहले कोलंबो में 15 सितंबर 2023 को 121 रन की पारी खेली थी।

वनडे में ऐसा है गिल का प्रदर्शन

दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज शुभमन गिल का वनडे में जमकर बल्ला चलता है। उन्होंने 51 मैचों में 100.90 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 62.48 की औसत से 2687 रन बनाए हैं। वे वनडे में 8 शतक के अलावा 15 अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। वे वनडे में सिर्फ एक बार जीरो पर आउट हुए हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article