क्रिकेट

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने दिखाई दिलेरी, अहमदाबाद में जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 11, 2023, 02:34 PM IST

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शनिवार को ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

अहमदाबाद: युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मे दिलेरी दिखाते हुए शानदार शतक जड़ दिया। शुरुआती दो टेस्ट मैच में नाकाम रहने वाले केएल राहुल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए गिल इंदौर टेस्ट में कुछ बड़ा नहीं कर पाए थे। ऐसे में अहमदाबाद में उन्होंने दिलेरी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 194 गेंद में करियर का दूसरा और घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक जड़ दिया।

पुजारा के साथ की शतकीय साझेदारी

दूसरे दिन 18 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे गिल ने दिन के खेल की शुरुआत सधे हुए अंदाज में की। उन्होंने 90 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के लिए उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 74 रन जोड़े। रोहित के आउट होने के बाद गिल एक छोर संभाले रहे और पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी 219 गेंद में पूरा की। इसके बाद घरेलू धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक 194 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

फेवरेट मैदान पर मचाया धमाल

आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने वाले गिल का अहमदाबाद फेवरेट मैदान है। इसी मैदान पर हाल ही में गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक जड़ा था। अब घर पर अपना पहला टेस्ट शतक भी यहीं जड़कर इस मैदान के साथ अपने प्यार और गहरा कर लिया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article