क्रिकेट

हार के बाद टीम इंडिया को लगा एक और झटका, गिल पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 12, 2023, 01:09 PM IST

WTC Final में हार के बाद भी टीम इंडिया को झटका लगा है। अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए शुभमन गिल पर जुर्माना लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 209 रन के बड़े अंतर से हराया था। भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन ही बना पाई।

Image

भारतीय टीम (साभार-AP)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • हार के बाद शुभमन गिल पर लगा झटका
  • अंपायर के फैसले का किया था विरोध
  • टीम इंडिया पर भी लगा जुर्माना

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में करारी हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। जैसा कि पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि अंपायर के फैसले से नाराजगी जताने वाले शुभमन गिल पर जुर्माना लग सकता है। ऐसा ही हुआ है, आईसीसी ने उन पर फैसले पर आपत्ती जताने के लिए मैच फीस रा 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। गिल ने दूसरी पारी के दौरान स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथो कैच आउट हुए थे। रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद जमीन को छू गई थी। इस फैसले पर उस वक्त शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने नाखुशी जताई थी। इसके बाद इस फैसलो को लेकर क्रिकेट जगत दो खेमों में बंट गया था।

टीम इंडिया पर भी लगा जुर्माना

अकेले शुभमन गिल नहीं हैं जिन पर जुर्माना लगाया गया है। टीम इंडिया पर भी स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना बड़ा है क्योंकि मैच फीस का 100 प्रतिशत टीम इंडिया को गंवाना पड़ा है। भारतीय टीम द्वारा तय समय में किए जाने वाले ओवर से 5 ओवर कम किया गया था। टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया पर भी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन टीम पर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगा है। ऑस्ट्रेलिया भी तय समय के अनुसार 4 ओवर पीछे था।

मैच की बात करें तो भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी टीम 5वें दिन के पहले सेशन में केवल 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में भारत की ओर से सर्वाधिक 49 रन विराट कोहली ने जबकि अजिंक्य रहाणे ने 46 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article