क्रिकेट

शुभमन गिल बने स्पाइडर मैन, बोले अभी से खुद को सुपरह्यूमन फील कर रहा हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 05:13 PM IST

मैदान पर चौके छक्के जड़कर फैंस का दिल जीतने वाले शुभमन गिल अब एक नए अवतार में सामने आ रहे हैं। दरअसल वह भारत के पहले स्पाइर मैन मूवी में अपनी आवाज के जरिए सामने आ रहे हैं। इस मौके पर शुभमन गिल ने कहा कि वह फिल्म की रिलीज डेड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

शुभमन गिल और स्पाइडर मैन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. शुभमन गिल बनेंगे स्पाइडर मैन
  2. एनिमेटेड फिल्म में देंगे अपनी आवाज
  3. बेसब्री से इंतजार है 2 जून का

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को आपने बल्लेबाजी में दनादन छक्के मारते और फील्डिंग में डाइव लगाकर कैच लेते जरूर देखा होगा, लेकिन बहुत जल्द आप इस युवा बल्लेबाज का एक और हुनर देखेंगे। दरअसल शुभमन गिल आने वाले दिनों में फिल्मी पर्दे पर स्पाइडर मैन की भूमिका में होंगे। चौंकिए मत वह आने वाली एनिमेटेड मूवी स्पाइडर मैन में बतौर एक्टर काम नहीं करेंगे बल्कि केवल अपनी आवाज देंगे। इस बात की घोषणा सोमवार को फिल्म मेकर ने कर दी है।

इस मौके पर 23 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा 'स्पाइडर-मैन "सबसे भरोसेमंद सुपरहीरो में से एक" है। वह इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन को आवाज देंगे। इस फिल्म के जरिए पहली बार भारतीय स्पाइडर-मैन की शुरुआत हो रही है और हिंदी और पंजाबी भाषाओं में हमारे भारतीय स्पाइडर-मैन, पवित्र प्रभाकर की आवाज़ बनना मेरे लिए एक उल्लेखनीय अनुभव था। मैं पहले से ही खुद को सुपर ह्यूमन महसूस कर रहा हूं। इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

शुभमन गिल का यह इंतजार 2 जून को खत्म होने वाला है जब फिल्म रिलीज होगी। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में भारतीय स्क्रीन पर आएगी।

फिलहाल आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं गिल

शुभमन गिल फिलहाल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से धमाल मचा रहे हैं। वह गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक 11 मैच में 46.90 की औसत और 143.43 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बना चुके हैं। गिल इस सीजन 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ वह 6 रन से अपना पहला शतक बनाने से चूक गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article