क्रिकेट

Duleep Trophy: मैच से पहले शुभमन गिल ने नेट्स में की जमकर बल्लेबाजी, वायरल हुआ वीडियो

Dulep Trophy 2024, Shubman Gill batting Video Viral: दुलीप ट्रॉफी से घरेलू क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उनका बल्लेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

शुभमन गिल। (फोटो- Shubman Gill X)

Photo : Twitter

Dulep Trophy 2024, Shubman Gill batting Video Viral: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार वे अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी को लेकर नहीं, बल्कि गिल अपनी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज होने से पहले शुभमन गिल नेट्स में बल्लेबाजी करने हुए नजर आए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शुभमन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उतरने से पहले शुभमन गिल दुलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। दुलीप ट्रॉफी का आगाज 5 सितंबर से होगा।

दुलीप ट्रॉफी में उतरेंगे कई बड़े खिलाड़ी

दुलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल सहित कई खिलाड़ी उतरेंगे। शुभमन को आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम ए का कप्तान बनाया गया है। इसमें गिल, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। सिराज और जडेजा टीम-बी की अगुआई करेंगे, जिसमें ऋषभ पंत, जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं, जबकि गिल टीम ए की अगुआई करेंगे, जिसमें कुलदीप, केएल राहुल, शिवम दुबे और रियान पराग शामिल हैं।

श्रीलंका के खिलाफ नहीं चला था बल्ला

भारतीय टीम के नए उप-कप्तान शुभमन गिल का श्रीलंका के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। उन्होंने टी20 मुकाबले में 34 और 39 रन की पारी खेली थी। इसी तरह वनडे मुकाबले में भी बल्ला शांत रहा था। उन्होंने पहले वनडे में 16 रन, दूसरे वनडे में 35 रन और तीसरे वनडे में सिर्फ 6 रन बनाए थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!