Shubman Gill and Sara Tendulkar: टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल इन दिनों विश्व कप 2023 में व्यस्त हैं। शुभमन और महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की नजदीकियों को लेकर अफवाहें काफी समय से चर्चा रही हैं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दावा किया जा रहा है कि ये किसी शॉपिंग मॉल की ओपनिंग का वीडियो है जहां पर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को साथ देखा गया, उनके साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।
सारा तेंदुलकर को टीम इंडिया के कुछ मैचों में भी स्टैंड्स में देखा गया है जहां वो भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। उधर, शुभमन गिल के लिए विश्व कप 2023 अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। डेंगू होने के बाद शुरुआत के कुछ मैच वो नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो लौटे लेकिन सिर्फ 16 रन ही बना सके थे।
उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक (53) जड़ा लेकिन फिर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वो असफल रहे। बेशक शुभमन गिल का बल्ला अभी तक विश्व कप 2023 में गरजा नहीं है लेकिन अब भी 2023 में सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों में 1334 रनों के साथ वो शीर्ष पर हैं।
