Shubman Gill first T20I Century: जब से साल 2023 का आगाज हुआ है टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। एक महीने के अंतराल में गिल ने अपने नाम वो रिकॉर्ड कर लिए जिनतक पहुंचने में खिलाड़ियों का सालों लग जाते हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में शुभमन गिल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए आतिशी शतक जड़ दिया। गिल ने 63 गेंद में 126 रन की धमाकेदार पारी खेलकर कीवी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और इसके साथ ही यूनिवर्स बॉस और क्रिस गेल और हिटमैन रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली।
क्रिकेट
Shubman Gill Century: शतकवीर शुभमन गिल ने की क्रिस गेल और रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में एंट्री
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Feb 1, 2023, 09:24 PM IST
