लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में जीत के लिए 40 ओवर में मिले 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंद में 50 रन का धमाकेदार पारी खेली। अय्यर ने करियर का 12वां अर्धशतक 33 गेंद में पूरा किया।
जड़ा लगातार पांचवां अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने साल 2022 में वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका यह लगातार पांचवां अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद और पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले तीन वनडे मैचों में तीन मैचों में अर्धशतक जड़े थे। गुरुवार को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक जड़कर उन्होंने इस संख्या को पांच तक पहुंचा दिया है।इस साल बनाए हैं 9 मैच में 345 रन
श्रेयस अय्यर ने इस साल खेले 9 मैच की 8 पारियों में 43.12 के औसत और 92 के स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए हैं। वो भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। उनसे ज्यादा रन भारत के लिए इस साल केवल शिखर धवन और शुभमन गिल ने बनाए हैं।पिछले पांच मैच में बनाए हैं 58.2 के औसत से रन
पिछली पांच पारियों में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने 6 मैच की पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 58.2 के औसत और 93.8 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 80 रन रहा है। उनके बल्ले से पांच पारियों में 80, 54, 63, 44, 50 रन की पारी खेली है।साल 2022 में पूरे किए 1 हजार अंतरराष्ट्रीय रनश्रेयस अय्यर ने लखनऊ में साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस साल 9 वनडे में 354, 15 टी20 में 450, 3 टेस्ट में 220 रन सहित कुल 1,024 रन हो गए हैं। श्रेयस से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन भारत के लिए इस साल ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। श्रेयस इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन के आंकड़े को पार करने वाले तीसरे भारतीय हैं।
