shreyas Iyer Latest Health Update: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शनिवार को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, वो अभी सिडनी में ही रहेंगे।
बीसीसीआई ने बयान जारी कर बताया कि अय्यर की हालत अब स्थिर और संतोषजनक है। उन्हें उचित इलाज दिया गया है और डॉक्टर उनकी तेजी से हो रही रिकवरी से खुश हैं। श्रेयस अभी कुछ दिन सिडनी में ही फॉलो-अप कंसल्टेशन के लिए रहेंगे और डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद भारत लौटेंगे।
बीसीसीआई ने डॉ. कौरूश हघीगी और उनकी टीम (सिडनी) के साथ-साथ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला (भारत) को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने श्रेयस अय्यर को बेहतरीन मेडिकल ट्रीटमेंट दिया।
कैसे लगी चोट?
अय्यर सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लेते समय चोटिल हो गए थे। यह घटना तब हुई जब ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
'मैं अभी रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहा हूं'
इससे पहले श्रेयस अय्यर ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था,"श्रेयस अय्यर ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं अभी रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहा हूं और हर बीतते दिन साथ बेहतर हो रहा हूं। मैं बहुत आभारी हूं उन सभी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए जो मुझे मिली हैं। ये बहुत मायने रखता है। अपने विचारों में मुझे रखने के लिए बहुत धन्यवाद।"
