क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ श्रेयस अय्यर बने साल 2022 में टीम इंडिया में इस मामले में 'नंबर वन'

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 06:24 PM IST

श्रेयस अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट के पहले दिन नाबाद 82 रन की पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर साल 2022 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

श्रेयस अय्यर( साभार RCB)

चटगांव: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में लगातार धमाल मचा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन अय्यर 169 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर टीम को न केवल परेशानी और दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 278 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

दूसरे टेस्ट शतक की ओर बढ़ाए कदम

अय्यर जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम का स्कोर 112 रन पर 4 विकेट हो गया था। शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली और ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में उन्होंने पुजारा के साथ 317 गेंद में 149 रन की साझेदारी करके टीम को 250 रन के पार पहुंचाया। अय्यर ने करियर का छठा टेस्ट खेलते हुए चौथा अर्धशतक 93 गेंद में 7 चौके की मदद से पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने तक वो अपने दूसरे टेस्ट शतक की ओर कदम बढ़ाते दिख रहे हैं।

छठे टेस्ट में पूरे किए 500 रन

श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 रन पूरे कर लिए। उनके नाम 6 टेस्ट की 10 पारियों में 56 की औसत से बनाए हैं। अय्यर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शतक जड़कर की थी। अपने 6 टेस्ट के छोटे से टेस्ट करियर में अय्यर 10 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए पचास रन से ज्यादा की पांच पारियां खेल चुके हैं।

साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

श्रेयस अय्यर के लिए साल 2022 बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस साल तीनों फॉर्मेट में धमाल मचाते हुए 38 पारियों में 48.03 के औसत से 1489 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वो इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में श्रेयस ने घरेलू क्रिकेट के अपने साथी सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा।

सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 43 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर कुल 1424 रन 40.68 के औसत से बनाए थे। वहीं इस सूची में तीसरे पायदान पर काबिज विराट कोहली ने 39 मैच में 39.51 के औसत से 1304 रन जड़े। चौथे पायदान पर काबिज ऋषभ पंत ने 41 मैच में 36.51 के औसत से 1278 रन साल 2022 में बनाए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!