क्रिकेट

Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर ICU में हुए भर्ती, रिब केज इंजरी के बाद बनी गंभीर स्थिति- रिपोर्ट

Shreyas Iyer Injury: भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दरअसल, वनडे सीरीज में मैच के दौरान उनकी रिब केज में चोट लगी थी जो अब गंभीर हो चुकी है और अंदरूनी रक्त रिसाव होने की भी खबर है। अब बीसीसीआई ने भी अय्यर की चोट को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। यहां जानिए क्या है ताजा स्थिति।

Image

चोटिल श्रेयस अय्यर अस्पताल में भर्ती

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025
  • श्रेयस अय्यर को अस्पताल में भर्ती कराया गया- रिपोर्ट
  • रिब केज में अंदरूनी रक्तरिसाव के बाद ICU में भर्ती

Shreyas Iyer Injury Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान दिग्गज भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। अब कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर को रिब केज में गंभीर चोट आई है और इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी अय्यर की चोट पर ताजा बयान जारी किया है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में 24 रन बनाकर खेल रहे एलेक्स कैरी ने एक शॉट खेलने का प्रयास किया जिस पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद डीप थर्ड की दिशा में हवा में चली गई। कुछ दूर खड़े फील्डर श्रेयस अय्यर की पहुंच से गेंद दूर नजर आ रही थी, लेकिन अय्यर ने दौड़ लगाकर जबरदस्त डाइव लगाई और बेमिसाल कैच लपक लिया।

Shreyas Iyer Catch

Shreyas Iyer Catch

Shreyas Iyer Dive

Shreyas Iyer Dive

इस कैच को लेने के बाद अय्यर काफी जोर से जमीन पर गिरे थे जिसके बाद उनको उठने में काफी दिक्कत हुई और उनका एक हाथ उनके रिब केज की तरफ था। अय्यर काफी दर्द में नजर आ रहे थे। इसके तुरंत बाद फीजियो उनको मैदान से बाहर लेकर चला गया।

इसके बाद उनका स्कैन हुआ और ताजा खबरों के मुताबिक उनको पहले अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और फिर जब अंदरूनी रक्त रिसाव (Internal Bleeding) के बारे में पता चला तो उन्हें आईसीयू में रखा गया है और उपचार किया जा रहा है। उनकी इंजरी को लेकर जो भी ताजा अपडेट आएगी उसके बारे में हम यहां आपको बताएंगे। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर है।

BCCI द्वारा जारी किया गया बयान

बीसीसीआई द्वारा श्रेयस अय्यर को लेकर जारी किए गए ताजा बयान में कहा गया है कि, "श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर 2025 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लग गई। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में कट लग गया है। उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है और वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से, उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस के साथ सिडनी में रहेंगे और उनकी दैनिक प्रगति का मूल्यांकन करेंगे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article