क्रिकेट

क्यों टैटू बनवाने के बाद डर गए थे टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 26, 2023, 04:35 PM IST

टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने टैटू का जिक्र करते हुए एक घटना बयां की है। उन्होंने बताया कि कैसे वह पहली बार जब टैटू बनवाकर घर लौटे थे तो पूरी तरह से डर गए थे और उन्हें अपने पिता से मार भी पड़ी थी।

Image

शिखर धवन, टीम इंडिया

Photo : Twitter

आईपीएल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने जब पहली बार अपने शरीर पर टैटू बनाया था तो उसके बाद वह पूरी तरह से डर गए थे। दरअसल धवन को स्टाइलिश खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। उनके शरीर पर कई तरह के टैटू भी हैं, जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया है। लेकिन जब उन्होंने मनाली में सड़क किनारे टैटू बनवाने वाले से अपनी पीठ पर एक बिच्छू का टैटू बनवाया था तो घर में न केवल उन्हें मार पड़ी थी, बल्कि वह डर भी गए थे।

क्यों डर गए थे धवन?

धवन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने पहली बार टैटू बनवाया तो वह पूरी तरह से डर गए थे। उन्होंने कहा कि तब वह 14-15 साल के थे। उन्होंने मनाली में रोड किनारे मशीन लेकर बैठने वाले से अपनी पीठ पर एक बिच्छू का टैटू बनवाया था। दरअसल इसके बाद वह इस बात से डर गए थे कि यह सूई किसके-किसके शरीर में जाती है और कहीं वह एचआईवी पॉजिटिव न हो जाएं। इसके बाद उन्होंने इस डर से निपटने के लिए एचआईवी का टेस्ट कराया तब जाकर उन्हें तसल्ली हुई थी। धवन के शरीर पर एक नहीं कई टैटू हैं। उनके शरीर पर भगवान शिव से लेकर अर्जुन तक के टैटू हैं।

पंजाब के कप्तान हैं धवन

इस आईपीएल सीजन की बात करें तो शिखर पंजाब किंग्स के कप्तानव हैं। दूसरी बात है कि वह भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पहले कई बार कहा है कि वह 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। ऐसे में खुद को साबित करने के लिए धवन के पास आईपीएल एक अच्छा मंच है, जहां उनकी कोशिश होगी कि वह इस सीजन को बल्ले से यादगार बना दें।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article