शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। धवन अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यह अंदाज वीडियो में भी नजर आता है। धवन ने अब एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दरअसल, चहल वीडियो में चहल चार बैग एक साथ ले जाते हैं हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते धवन ने स्पिनर की मजाकिया लहजे में खिंचाई की।
धवन ने रिपोर्टर बनकर चहल के मजे लिए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'ये देखिए युजी का हुआ बड़ा खुलासा।' वहीं, वीडियो में धवन कहते हैं, 'युजी का सच, हुआ पर्दाफाश। यह देखिए युजी अब कुली बना हुआ है। एक इंसान कितना सामान ढो रहा है।' धवन के इतना कहने के बाद चहल की पत्नी धनश्री आ जाती हैं, जिनके पास दो बैग हैं।
ऐसे में धवन कहते हैं, 'धनश्री आप चहल के बारे में क्या कहना चाहेंगी?' इसपर धनश्री ने कहा, 'मेरे पैर में तकलीफ है, वर्ना सारी दुनिया का बोझ उठाती हूं।' इसके बाद धवन ने कहा, 'हमारी नन्हीं सी जान (चहल) का क्या?' तो धनश्री ने जवाब दिया, 'नन्ही सी जान को स्ट्रॉन्ग होने दो।' बता दें कि धनश्री हाल ही में पैर की सर्जरी से उबरी हैं। वह एक रील की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान शिखर धवन संभाल रहे हैं। भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल 0-1 से पीछे हैं। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 7 विकेट से अपना किया था जबकि दूसरा मुकाबला बारिश की भेंढ़ चढ़ गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे बुधवार (30 नवंबर) को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
