क्रिकेट

टीम इंडिया से बाहर हुए तो शिखर धवन ने पोस्ट किया ऐसा वीडियो, बाद में किया 'डिलीट'

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 28, 2022, 08:04 PM IST

Shikhar Dhawan, India squad for Sri Lanka series: बीसीसीआई ने भारत-श्रीलंका वनडे और टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय क्रिकेट टीम में शिखर धवन को जगह नहीं दी। धवन के बाहर होने के बाद उन्होंने एक सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट के जरिए प्रेरित करने का प्रयास किया है।

Image

शिखर धवन

Photo : Twitter

India vs Sri Lanka T20I Series, ODI series Squads: जब बीसीसीआई ने भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंंडिया का ऐलान किया तो इसमें कई बदलाव देखने को मिले। इन बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव जो दिखा, वो था वनडे टीम से शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की गैरमजौदूगी। पिछले कुछ समय से नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में धवन की वनडे टीम की कमान संभाल रहे थे और कई मौकों पर अच्छा भी खेले, लेकिन रोहित के लौटते ही ना सिर्फ उनको कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टीम से ही बाहर कर दिया गया है।

भारतीय टीम में शिखर धवन के ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल को तो जगह मिली लेकिन धवन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वैसे इससे पहले भी कई बार धवन नाइंसाफी का शिकार हो चुके हैं, लेकिन इस साल भारत में वनडे विश्व कप होना है और उसको देखते ही इस प्रारूप में खेलना धवन के लिए महत्वपूर्ण था। टीम से बाहर होने के बाद धवन ने सोशल मीडिया पर अपने ही अंदाज में रिएक्ट किया है।

धवन ने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो दौड़ते-भागते व ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ धवन ने लिखा, "बात जीत हार की नहीं होती, जिगर की होती है। काम करे चलो, बाकी हमेशा रब की मर्जी से बढ़ते रहो, स्वीकार करो।" बाद में ये वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट हो गया।

शिखर धवन (screenshot)

शिखर धवन (screenshot)

गौरतलब है कि साल 2021 में शिखर धवन पूरी तरह एक वनडे फॉर्मेट के खिलाड़ी बन गए थे। लेकिन इस साल उन्होंने 22 वनडे मैचों में 688 रन बनाए। वो टीम के प्रमुख सदस्य लगातार बने रहे और रोहित शर्मा और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी भी संभालते रहे, जिस दौरान उन्होंने कुछ सीरीज भी भारत को जिताईं। पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वो टीम के कप्तान थे। हालांकि उनका बल्ला शांत रहा, शायद इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें कुछ समय टीम से बाहर रखने का फैसला सही समझा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article