क्रिकेट

IPL 2024: शिखर धवन ने रचा इतिहास, आईपीएल में खड़ा किया चौकों-छक्कों का पहाड़

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2024, 09:21 PM IST

आईपीएल 2024 में अपने पहले मैच में खेलते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले और कोई नहीं कर पाया।

Image

शिखर धवन(साभार IPL/BCCI)

Shikhar Dhawan 900 fours in IPL: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने शनिवार को सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शिखर धवन 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े। जैसे ही दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान जैसे ही धवन ने दूसरा चौका जड़ा। वो आईपीएल में 900 बाउंड्री का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। धवन ने ये उपलब्धि 218वां मैच खेलते हुए हासिल की।

शिखर धवन ने विराट कोहली को पछाड़ा

धवन अपने आईपीएल करियर में 754 चौके और 148 छक्के जड़े हैं। 218 मैच में उनके खाते में सबसे ज्यादा 902 बाउंड्री हो गई हैं। धवन के बाद सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाले बल्लेबाज विराट कोहली है। इस मुकाबले से पहले दोनों 898 चौकों-छक्कों के साथ बराबरी पर थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर 877 बाउंड्री के साथ डेविड वॉर्नर, चौथे पायदान पर 811 बाउंड्री के साथ रोहित शर्मा और पांचवें पायदान पर 709 चौकों-छक्कों के साथ सुरेश रैना हैं।

ऐसा है धवन का आईपीएल रिकॉर्ड

धवन ने आईपीएल में 218 मैच में 6639 रन 35.31 के औसत और 127.21 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान धवन ने 2 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। 106* रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article